वाराणसीः पद्मश्री किसान ने गौशाला से देसी गायों का संरक्षण शुरू किया
वाराणसी के पद्मश्री प्रगतिशील किसान चंद्रशेखर सिंह ने नंदिनी कृषि समृद्धि योजना के तहत 63 लाख रुपए से गौशाला का निर्माण किया है।

वाराणसी के पद्मश्री प्रगतिशील किसान चंद्रशेखर सिंह ने नंदिनी कृषि समृद्धि योजना के तहत 63 लाख रुपए से गौशाला का निर्माण किया है। इस गौशाला में देसी गायों की विलुप्त होती प्रजातियों का संरक्षण और संवर्धन किया जा रहा है। सरकार ने इसका 50% अनुदान दिया है। चंद्रशेखर सिंह ने साहिवाल और गुजरात की गिरी गायों का पालन शुरू किया है और दूध बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। इसके साथ वे ऑर्गेनिक खेती और बीज उत्पादन के साथ ऑर्गेनिक सरसों का तेल भी बना रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।