सी. पी. राधाकृष्णन ने ली शपथ, बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति

सी. पी. राधाकृष्णन ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। वे तमिलनाडु से उपराष्ट्रपति बनने वाले तीसरे नेता हैं।

सी. पी. राधाकृष्णन ने ली शपथ, बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति

सी. पी. राधाकृष्णन ने आज भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

9 सितम्बर को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन ने 452 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। उन्होंने आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन के प्रत्याशी और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुधर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से पराजित किया।

जीवन परिचय और राजनीतिक सफर

तमिलनाडु के तिरुप्पुर में जन्मे चंद्रपुरम पोनुस्वामी राधाकृष्णन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र नेता के रूप में की। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जैसे संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे। इसके बाद उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया।

वे कोयंबटूर से दो बार लोकसभा सांसद चुने गए। इसके अलावा उन्होंने झारखंड, तेलंगाना, महाराष्ट्र के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में भी सेवाएं दीं। पेशे से कृषक और उद्योगपति राधाकृष्णन अपनी ईमानदारी, दूरदृष्टि और निष्कलंक सार्वजनिक जीवन के लिए जाने जाते हैं।

तमिलनाडु से तीसरे उपराष्ट्रपति

भारत के उपराष्ट्रपति पद पर आसीन होने वाले वे तमिलनाडु से आने वाले तीसरे नेता हैं। उनके शपथ ग्रहण के साथ ही देश की राजनीति में दक्षिण भारत की भूमिका और अधिक सशक्त रूप से सामने आई है।