वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले क्रूड ऑयल की कीमतें उछलकर लगभग छह महीने के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थीं।
खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 1.1 फीसदी की गिरावट के साथ 115.41 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 1.6 प्रतिशत टूटकर 101.62 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।
