प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा को उनकी फिर से हुई चुनावी जीत पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी (India-Brazil Strategic Partnership) को और अधिक गहरा और मजबूत बनाने के लिए ब्राजीलियाई राष्ट्रपति के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत और ब्राजील मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोग को बढ़ाना जारी रखेंगे। दोनों देश ग्लोबल साउथ (Global South) की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अधिक समावेशी, न्यायसंगत और टिकाऊ दुनिया के निर्माण की दिशा में काम करेंगे।
