फुटबॉल विश्व कप में इक्वाडोर ने जर्मनी को 2-1 से हराकर अंतिम 32 चरण में जगह बना ली है। न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए ग्रुप ई मुकाबले में इक्वाडोर ने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। गोंजालो प्लाटा टीम की जीत के नायक रहे।
इससे पहले कोट डी आइवरी ने कुरासाओ को 2-0 से हराकर पहली बार अंतिम 32 चरण के लिए क्वालीफाई किया। फिलाडेल्फिया में खेले गए मुकाबले में निकोलस पेपे ने दो गोल दागे। इस हार के साथ कुरासाओ का अभियान समाप्त हो गया।
ग्रुप एफ के मुकाबले में जापान और स्वीडन ने 1-1 से ड्रॉ खेला, जिसके बाद दोनों टीमों ने अंतिम 32 चरण में प्रवेश कर लिया। डलास स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के बाद जापान का सामना अब पांच बार के चैंपियन ब्राजील से होगा।
वहीं, नीदरलैंड ने कैनसस सिटी में ट्यूनीशिया को 3-1 से हराकर ग्रुप एफ में शीर्ष स्थान हासिल किया। अब अंतिम 32 चरण में उसका मुकाबला मोरक्को से होगा।
