भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज से व्रेल लिपि में अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हुआ।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने विधि विधान से पूजन कर अखंड रामायण का पाठ किया।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज से व्रेल लिपि में अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हुआ।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज से व्रेल लिपि में अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हो गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने विधि विधान से पूजन कर अखंड रामायण का पाठ किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज जोशी, प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी, सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक श्री अभिषेक शर्मा एवं नगर निगम के अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी उपस्थित रहे।