उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक विशेष कार्यक्रम के दौरान विद्यालयी बच्चों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान आधारित मॉडलों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। नन्हे वैज्ञानिकों के नवाचार और उत्कृष्ट प्रयासों को देखकर मुख्यमंत्री ने उनकी जमकर सराहना की और बच्चों को निरंतर सीखने व जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा प्रदेश के भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ माननीय दायित्वधारी श्री श्याम नारायण पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सामंत सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक और अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों के रचनात्मक कार्यों का उत्साहवर्धन किया।
