जल्द पहली मेक इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप तैयार करके बड़ी उपलब्धि हासिल करेगा भारत: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

भारत लंबे समय से सॉफ्टवेयर विकास में वैश्विक नेता रहा है, लेकिन अब देश हार्डवेयर विनिर्माण में भी तेजी से प्रगति कर रहा है।

जल्द पहली मेक इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप तैयार करके बड़ी उपलब्धि हासिल करेगा भारत: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
भारत लंबे समय से सॉफ्टवेयर विकास में वैश्विक नेता रहा है, लेकिन अब देश हार्डवेयर विनिर्माण में भी तेजी से प्रगति कर रहा है। निर्माणाधीन पांच सेमीकंडक्टर संयंत्रों के साथ, भारत वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक राष्ट्रीय दैनिक में लिखे अपने लेख में कहा है कि देश जल्द ही इस साल भारत की पहली मेक इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप को तैयार करने के साथ ही एक बड़ी महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर लेगा। 
 
उन्होंने कहा कि सरकार देश के स्वयं के मूलभूत मॉडल के विकास के लिए सुविधा प्रदान कर रही है। इसमें देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़े भाषा मॉडल और समस्या-विशिष्ट एआई समाधान शामिल हैं। यह पहल स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं और शिक्षा जगत को मूलभूत मॉडल सहित एआई एप्लिकेशन विकसित करने में सक्षम बना रही है। सरकार एआई मॉडल को लेकर पूर्वाग्रहों को कम करने और सटीकता बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर गैर-व्यक्तिगत अज्ञात डेटासेट पर काम कर रही है। ये डेटासेट कृषि, मौसम पूर्वानुमान और यातायात प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एआई-संचालित समाधानों को शक्ति प्रदान करेंगे। देश को एआई अनुसंधान क्षेत्र में अग्रणी बनाए रखने और मूलभूत एआई मॉडल विकसित करने के लिए कई उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए गए हैं।