Flood Alert: पीलीभीत में पानी छोड़े जाने से शारदा और देवहा नदियों में उफान, बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी
नेपाल सीमावर्ती गांव बैल्हा में घरों में भरा बाढ़ का पानी

पीलीभीत जिले में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से नदियां भी उफान पर बहने लगी हैं, जिससे कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। शारदा नदी में जलस्तर बढ़ने से ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांवों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। नेपाल के सीमावर्ती गांव बैल्हा में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। जिला प्रशासन ने बाढ़ और बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।
24 घंटे में 30 मिमी बारिश