मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री कनक राजू के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध तेलंगाना निवासी जनजातीय गुसाड़ी नृत्य शैली के स्तंभ, पद्मश्री श्री कनक राजू के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध तेलंगाना निवासी जनजातीय गुसाड़ी नृत्य शैली के स्तंभ, पद्मश्री श्री कनक राजू के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ . यादव ने कहा है कि उनका संपूर्ण जीवन जनजातीय कला और संस्कृति के सरंक्षण के लिए समर्पित रहा। उनका कृतित्व कलाकारों और कला प्रेमियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजन को इस गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।