मेरठ में नवनिर्मित कार्यालय और 21 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का हुआ लोकार्पण
मेरठ में कैबिनेट जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक और उर्जा राज्य मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने मुख्य अभियंता पश्चिम सिंचाई व जल संसाधन विभाग के नवनिर्मित

मेरठ में कैबिनेट जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक और उर्जा राज्य मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने मुख्य अभियंता पश्चिम सिंचाई व जल संसाधन विभाग के नवनिर्मित कार्यालय और 21 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह परियोजना 21 करोड़ रुपए की है। जिनसे तीन परियोजना बाढ़ से सबंधित, दो परियोजना जल से संबंधित है और एक परियोजना मेरठ कार्यालय से सबंधित है। जिनका लाभ 82 हजार आबादी को मिलेगा।