पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम दर्शन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार आज दोपहर तीन बजे किया जाएगा ।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती डॉ. सुदेश धनखड़

पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम दर्शन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार आज दोपहर तीन बजे किया जाएगा ।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती डॉ. सुदेश धनखड़ उन्हे अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे। उनके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला सहित कई नेता अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।हमारे संवाददाता  ने बताया  है कि रात्रि करीब दस बजे उनका पार्थिव शरीर सिरसा के गांव तेजा खेड़ा स्थित फार्म हाउस पर लाया गया। आज सुबह उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उनके परिजनों के अलावा  बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और अन्य लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने तेजाखेड़ा पहुंच रहे हैं।