भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांकों में आज लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 813 अंक यानी 1.1 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 74,764 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 204 अंक यानी 0.9 प्रतिशत फिसलकर 23,432 के स्तर पर आ गया।
व्यापक बाजार (Broader Market) की बात करें तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप 100 (Midcap 100) और स्मॉलकैप 100 (Smallcap 100) सूचकांकों में भी आधा-आधा प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
