चार साल की बच्ची का अपहरण, छह घंटे बाद किया बरामद

सोनीपत। आदर्श नगर के पास गली में खेल रही चार वर्ष की बच्ची का एक युवक ने अपहरण कर लिया। बेटी के घर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को अवगत कराया।

चार साल की बच्ची का अपहरण, छह घंटे बाद किया बरामद

सोनीपत। आदर्श नगर के पास गली में खेल रही चार वर्ष की बच्ची का एक युवक ने अपहरण कर लिया। बेटी के घर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को अवगत कराया।

सोनीपत। आदर्श नगर के पास गली में खेल रही चार वर्ष की बच्ची का एक युवक ने अपहरण कर लिया। बेटी के घर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद एसीपी राहुल देव के नेतृत्व में पुलिस की 10 टीमों ने अभियान चलाकर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी मूलरूप से गांव पीपलीखेड़ा फिलहाल जीवन विहार के दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मूलरूप से बिहार फिलहाल सेक्टर-27 थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। उनकी चार साल की बेटी गंदा नाला के पास आदर्श नगर क्षेत्र में खेल रही थी। वह पेंटर का काम करते हैं और वह ओमेक्स सिटी में काम करने के लिए गए हुए थे। उनकी पत्नी ने बताया कि छोटी बेटी सुबह करीब साढ़े 8 बजे घर से बाहर गई थी। उसके बाद वह नहीं लौटी है। वह वापस आए और बेटी की तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। इस पर दोपहर ढाई बजे पुलिस को अवगत कराया गया। इसके बाद डीसीपी नरेंद्र कादियान के निर्देश पर एसीपी राहुल देव के नेतृत्व में 10 टीमों का गठन किया गया। इसमें सीआईए यूनिट भी शामिल की गई। पुलिस ने तुरंत शहर के सीसीटीवी खंगाले तो एक युवक बच्ची को ले जाते दिखाई दिया। पुलिस ने नाकाबंदी बढ़ा दी। इसी बीच बच्ची को बस स्टैंड के पास से बरामद कर लिया गया। बच्ची का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने पुलिस के सामने अपराध कबूल करते है कि उसने बच्ची को गलत नीयत से उठाया था। वह बच्ची को लेकर घूमता रहा और बाद में ट्रेन में सवार होकर दिल्ली चला गया। बाद में लौट आया। उसके बाद गुरुद्वारा रोड पर पहुंचा और उसे बिस्कुट खिलाए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने वारदात का पता लगते ही तुरंत नाकाबंदी बढ़ा दी थी। इसके बाद हर चौक पर जांच की गई। इसी बीच आरोपी ने बच्ची को बस स्टैंड के पास छोड़ दिया और पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। इसमें सीसीटीवी भी काफी मददगार बने।