खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एथलीटों ने आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एथलीटों ने आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में शानदार प्रदर्शन किया, हर्षित डी., निशिका अग्रवाल और अनुष्का पाटिल ने स्वर्ण पदक जीते।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एथलीटों ने आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आज एथलीटों ने आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

पुरुषों के फ्लोर फाइनल में उत्तर प्रदेश के हर्षित डी. ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि केरल के मिन्हाज एस. साज को रजत पदक मिला, जबकि तुलिन तिवारी ने कांस्य पदक हासिल किया।

महिलाओं की वॉल्टिंग टेबल फाइनल में तेलंगाना की निशिका अग्रवाल ने स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र की अनुष्का पाटिल को रजत और सारा रावल को कांस्य पदक मिला।

महिलाओं की अनइवेन बार्स फाइनल में अनुष्का पाटिल ने स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली की स्नेहा तारयाल ने रजत और निशिका अग्रवाल को कांस्य पदक मिला।