यूपी बजट 2025-26: प्रति व्यक्ति आय और जीएसडीपी में रिकॉर्ड वृद्धि, प्रदेश विकास में अग्रणी

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने उल्लेखनीय प्रगति की है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी है।

खन्ना ने बताया कि वर्ष 2016-17 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय मात्र 52,671 रुपये थी, जो तीन वर्षों में बढ़कर 2019-20 में 65,660 रुपये हो गई। कोविड-19 महामारी के बाद भी प्रदेश ने मजबूत आर्थिक वापसी करते हुए प्रति व्यक्ति आय को वर्ष 2023-24 में 93,514 रुपये के स्तर तक पहुंचाया, जो 14.9 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर का परिणाम है।

वित्त मंत्री ने प्रदेश की आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2017-18 में जब योगी सरकार ने कार्यभार संभाला, तब प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 12.89 लाख करोड़ रुपये था। सरकार के सात वर्षों के कार्यकाल में यह आंकड़ा दोगुना होकर वर्ष 2024-25 में 27.51 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

सुरेश खन्ना ने कहा कि विकास दर के मामले में उत्तर प्रदेश अब देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। वर्ष 2023-24 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर जहां 9.6 प्रतिशत थी, वहीं उत्तर प्रदेश की विकास दर 11.6 प्रतिशत दर्ज की गई। बजट में प्रदेश के समावेशी विकास और नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार लाने के लिए कई योजनाओं का भी ऐलान किया गया है।