राष्ट्रपति चुनाव में पैट्रिक हर्मिनी की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, कहा– हिंद महासागर हमारे साझा विरासत का प्रतीक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति चुनाव में डॉ. पैट्रिक हर्मिनी की जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर हमारी साझा विरासत है और दोनों देशों के संबंध उनके कार्यकाल में और मजबूत होंगे।

राष्ट्रपति चुनाव में पैट्रिक हर्मिनी की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, कहा– हिंद महासागर हमारे साझा विरासत का प्रतीक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स के नए निर्वाचित राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि हिंद महासागर दोनों देशों की साझा विरासत है, जो हमारे लोगों की आकांक्षाओं और आवश्यकताओं को पोषित करती है।

उन्होंने कहा कि भारत और सेशेल्स के बीच के पारंपरिक और बहुआयामी संबंध समय के साथ और गहरे तथा सशक्त होंगे। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के कार्यकाल में दोनों देशों के बीच सहयोग नए आयाम प्राप्त करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा, “हिंद महासागर हमारे साझा इतिहास, संस्कृति और भविष्य का प्रतीक है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे संबंध उनके नेतृत्व में और गति पकड़ेंगे।” उन्होंने पैट्रिक हर्मिनी को आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।

भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से सुरक्षा, समुद्री सहयोग और विकास साझेदारी के मजबूत संबंध रहे हैं। दोनों देश हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।