केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने मथुरा में गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बांके बिहारी मंदिर में की पूजा
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने मथुरा में मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाया, बांके बिहारी मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान में की पूजा।
केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मथुरा में मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है और सरकार ने गरीब, असहाय व वंचित वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का उल्लेखनीय कार्य किया है।
राज्यमंत्री साहू ने बताया कि मोदी सरकार ने जल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और शहरी विकास के क्षेत्रों में ऐतिहासिक योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ देश के कोने-कोने तक पहुंच रहा है।
इसके बाद उन्होंने वृंदावन पहुंचकर ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। उन्होंने देश की समृद्धि, विकास और शांति के लिए प्रार्थना भी की।