Jind: महिला ने प्रेमी और बेटे के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, तीन दिन बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज

जींद के रामकली गांव में पत्नी ने प्रेमी और बेटे संंग मिलकर पति की हत्या करने पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Jind: महिला ने प्रेमी और बेटे के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, तीन दिन बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज

जींद के रामकली गांव में पत्नी ने प्रेमी और बेटे संंग मिलकर पति की हत्या करने पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 11 जुलाई को रामकली गांव के तालाब के पास अधेड़ व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रामकली गांव निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जुलाई को उसके 52 वर्षीय चाचा अशोक का शव गांव में ही मिला था। अनिल ने आरोप लगाए हैं कि उसकी चाची के गांव के ही बिजेंद्र के साथ अवैध संबंध थे। बिजेंद्र का उसके चाचा के घर अकसर आना जाना रहता था जोकि उसके चाचा अशोक को पसंद नही था।

अशोक के नाम करीब 1 कनाल जमीन नाम है। उसकी चाची, मृतक का बेटा अर्जुन और बिजेंद्र मिलकर बेचना चाहते थे। उसका चाचा जमीन को बेचना नहीं चाहता था। अनिल ने आरोप लगाया कि उसकी चाची बिजेंद्र और मृतक का छोटे बेटे अर्जुन ने मिलकर साजिश रचकर जमीन को बेचने को लेकर अशोक कुमार की हत्या की है।

पुलिस को शिकायत मिली है कि रामकली गांव में एक व्यक्ति की हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी, बेटे और एक गांव के ही व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -विनोद कुमार, थाना प्रभारी जुलाना।