जनजातीय कार्य मंत्री ने उमरिया जिले के ओला प्रभावित किसानों से ली नुकसान की जानकारी
जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने उमरिया जिले के ओला प्रभावित चिमटा तथा कोटरी ग्रामों के किसानों से मुलाकात की तथा ओला से हुए नुकसान की जानकारी ली। मंत्री सुश्री सिंह ने चिल्हारी, खलौंद - 10/03/2023

जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने उमरिया जिले के ओला प्रभावित चिमटा तथा कोटरी ग्रामों के किसानों से मुलाकात की तथा ओला से हुए नुकसान की जानकारी ली। मंत्री सुश्री सिंह ने चिल्हारी, खलौंद, चिमटा तथा कोटरी ग्रामों में लोगों की समस्याएँ सुनीं तथा सबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान किसानों की समस्याओं से वाकिफ हैं। इसीलिए मुख्यमंत्री ने तत्काल ओला से किसानों की फसलों को हुई क्षति का एक सप्ताह में आंकलन कर मुआवजा वितरित करने के निर्देश तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों को दिये हैं।