राष्ट्र आज डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी 134वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है
राष्ट्र आज भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

राष्ट्र आज भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, राज्यसभा में सदन के नेता जे पी नड्डा, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, केन्द्रीय मंत्रियों और संसद सदस्यों तथा आम लोगों ने आज संसद भवन परिसर में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केन्द्रीय मंत्रियों, संसद के सदस्यों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में डाक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्वतंत्र भारत के पहले विधि और न्याय मंत्री थे। उन्हें वर्ष 1990 में मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।