धार में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस आयोजित, मुख्यमंत्री ने 334 करोड़ की विकास कार्यों की दी सौगात

भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती पर धार में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंंत्री मोहन यादव शामिल हुए।

धार में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस आयोजित, मुख्यमंत्री ने 334 करोड़ की विकास कार्यों की दी सौगात

भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती पर धार में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंंत्री मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने धार को विकास कार्य की सौगातें दीं। राज्यपाल और सीएम ने धार, धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र के विजन डाक्यूमेंट-2047 और सिकलसेल उन्मूलन के संबंध में जारी विशेष डाक टिकट का विमोचन भी किया गया। इसी तरह वन अधिकार अधिनियम के संबंध में तैयार एफआरए एटलस का शुभारंभ भी किया गया।राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने समाज सेवा, चिकित्सा, कला आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जनजाति समाज के व्यक्तियों को जनजातीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

इनमें अंगदान करने वाले दानदाता के माता पिता धन सिंह एवं सुन्दरी बाई, सरदारपुर के फ़ुटबॉल प्रशिक्षक शैलेन्द्र, ड्रोन इंजन बनाने वाले प्रीतम जामोद की माता देवकी जामोद, बाग की सैकड़ी बाई, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.  भारत सिंह निनामा शामिल हैं। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया गया। जनजातीय वर्ग द्वारा उत्पादित सामग्री की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विक्रेताओं एवं उत्पादकों से चर्चा भी की।दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि बिरसा मुण्डा हम सभी के लिये प्रेरणा के स्त्रोत हैं।