मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी बधाई, कहा— नारी सशक्तिकरण में मध्यप्रदेश बनेगा आदर्श

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत की संस्कृति में माँ और बहन का विशेष स्थान है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी बधाई, कहा— नारी सशक्तिकरण में मध्यप्रदेश बनेगा आदर्श

महिलाओं ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था, कार्यालय और मीडिया प्रबंधन की कमान

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत की संस्कृति में माँ और बहन का विशेष स्थान है। इसी कारण हमारे देश का नाम भी भारत "माता" के रूप में पहचाना जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बहनों के जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन कर रही है। सरकार का प्रयास है कि मध्यप्रदेश नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में देश का एक आदर्श राज्य बने।

मुख्यमंत्री निवास पर मीडिया के लिए जारी संदेश में डॉ. यादव ने यह विचार व्यक्त किए और महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी, जो इस विशेष अवसर पर सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं संभाल रही थीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी सुश्री बिट्टू शर्मा ने संभाली, जबकि उनके वाहन का संचालन इंस्पेक्टर सुश्री इरशाद अली कर रही थीं। कारकेड के अन्य वाहनों की कमान सुश्री सपना सहित अन्य महिला चालकों के हाथों में थी। वहीं, मुख्यमंत्री के ओएसडी का कार्यभार अंडर सेक्रेटरी सुश्री श्रीलेखा क्षोत्रीय ने निभाया, जबकि प्रेस अधिकारी के रूप में श्रीमती बिंदु सुनील और श्रीमती सोनिया परिहार तैनात रहीं।

फोटोग्राफी की जिम्मेदारी सुश्री जिया श्रीवास्तव, कृति मानिक पुरी, असमा नकवी और आकांक्षा मीणा ने संभाली। वहीं, कारकेड की पायलट निरीक्षक रेणु मुरार रहीं। इस विशेष आयोजन में महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका को मुख्यमंत्री ने सराहा और सभी को शुभकामनाएं दीं।