एनडीए की ऐतिहासिक जीत के लक्ष्य पर कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान – असीम प्रवीण

हरियाणा के मंत्री असीम प्रवीण ने शेखपुरा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक जीत दिलाने का आह्वान किया।

एनडीए की ऐतिहासिक जीत के लक्ष्य पर कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान – असीम प्रवीण

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत दिलाने के लक्ष्य के साथ हरियाणा सरकार के मंत्री असीम प्रवीण ने शेखपुरा भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

मंत्री असीम प्रवीण ने अपने संबोधन में कहा कि एनडीए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुँचाया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जनता से जुड़े रहने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और जनता का विश्वास जीतने की अपील की।

उन्होंने जोर देकर कहा कि एकजुट होकर काम करने से ही आगामी विधानसभा चुनावों में एनडीए ऐतिहासिक जीत हासिल करेगा और प्रदेश में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मंत्री को आश्वस्त किया कि वे आगामी चुनावों में 200 से अधिक सीटें जीतकर एनडीए को सशक्त बनाएंगे। कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प भी लिया कि वे इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए निरंतर और निष्ठा के साथ मेहनत करेंगे।