Sitapur: भाजपा नेता के फार्म हाउस पर दिखा बाघ, मचा हड़कंप, वीडियो साझा कर दी जानकारी

सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भाजपा नेता के फार्म हाउस पर बाघ देखा गया। इसके बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के जिम्मेदार बाघ को पकड़ने की फिराक में हैं।

क्षेत्र के खेवटा रामपुर में भाजपा नेता मुनेंद्र अवस्थी का एक फार्म हाउस बना हुआ है। जहां पर शनिवार रात एक बाघ को देखा गया। इसकी जानकारी उनके पुत्र नमीन्द्र अवस्थी ने वीडियो के साथ साझा की। 

इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ पर नियंत्रण करने के प्रयास में जुटी हुई है।  इस तरह से बाघ देखे जाने पर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।