सागर में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी आयोजित
सागर जिले के खुरई नगर स्थित गुरुकुल स्कूल में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी के सहयोग से दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इसमें इसरो के वैज्ञानिक विवेक कुमार जैन और परेश सरवैया

सागर जिले के खुरई नगर स्थित गुरुकुल स्कूल में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी के सहयोग से दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इसमें इसरो के वैज्ञानिक विवेक कुमार जैन और परेश सरवैया ने प्रदर्शनी के संबंध में जानकारी दी। प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने अंतरिक्ष से संबंधित सभी प्रकार के मॉडल देखे और उनके संबंध में जानकारी ली।
दरअसल इसरो द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अंतरिक्ष से संबंधित अधिक से अधिक जानकारी बच्चों तक पहुंचाने के लिये देशभर के सभी राज्यों में स्कूल स्तर पर प्रदर्शनियों को लगाकर उन्हें अंतरिक्ष के विज्ञान की जानकारी दी जाती है। जिससे कि बच्चे अंतरिक्ष के संबंध में जानकारी ले सकें और अंतरिक्ष में कार्य करने वाली सेटेलाईट सहित अन्य उपग्रहों के संबंध में अच्छे से समझ सकें। प्रदर्शनी में एक बस को भी शामिल किया गया, जिसके अंदर अंतरिक्ष से संबंधित कई प्रदर्शनी थी। जिसमें कई उपग्रह और सेटेलाइट के मॉडल रखे हैं। प्रदर्शनी के दौरान बच्चों ने कई सजीव माडलों को देखा। प्रदर्शनी में इसरो द्वारा 1969 के प्रारंभ से लेकर अभी तक के सफर के सभी मॉडलों को प्रदर्शित किया गया है। बच्चों ने प्रदर्शनी देखने के बाद सभी मॉडलों को समझा और स्वयं भी इसरो में वैज्ञानिक बनने की इच्छा जाहिर की। गौरतलब है कि खुरई क्षेत्र के दो ग्रामीण बच्चे आज इसरो में वैज्ञानिक हैं।