45 साल की उम्र तक खेला IPL... ये हैं इंडियन प्रीमियर लीग में खेल चुके सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
45 साल की उम्र तक खेला IPL... ये हैं इंडियन प्रीमियर लीग में खेल चुके सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
IPL 2024: क्रिकेट में उम्र एक ज़रूरी फैक्टर होता है. खिलाड़ी एक सीमित उम्र तक ही खेलता है या खेल सकता है, लेकिन कुछ क्रिकेटर्स ने बताया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है.
अक्सर क्रिकेटर्स 40 साल की उम्र के आस-पास क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह देते हैं. लेकिन हम आपको ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने 40 साल की उम्र के बाद तक आईपीएल खेला.
लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ब्रैड हॉग अव्वल नंबर पर हैं. हॉग ने अपना आखिरी आईपीएल सीज़न 45 साल और 92 दिन की उम्र में खेला था.