राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं की सहायता के लिए शुरू की नई 24×7 शॉर्ट हेल्पलाइन 14490

राष्ट्रीय महिला आयोग ने देशभर की महिलाओं के लिए नई 24×7 शॉर्ट हेल्पलाइन 14490 शुरू की, जिससे संकट में महिलाओं को तुरंत और आसान सहायता मिल सके।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं की सहायता के लिए शुरू की नई 24×7 शॉर्ट हेल्पलाइन 14490

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने देशभर की महिलाओं को तेज और आसान सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नई 24×7 शॉर्ट हेल्पलाइन संख्या 14490 लॉन्च की है। आयोग की ओर से जारी बयान में बताया गया कि यह टोल-फ्री, याद रखने में आसान शॉर्ट कोड मौजूदा महिला हेल्पलाइन से जुड़ा हुआ है, जिससे संकट में फंसी महिलाएं बिना किसी देरी के मदद प्राप्त कर सकेंगी।

नई हेल्पलाइन संख्या 14490, महिलाओं को हिंसा, उत्पीड़न या किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग के निरंतर प्रयासों को और मजबूत बनाती है। इस पहल के माध्यम से आयोग का लक्ष्य देशभर में महिलाओं तक तेज़, सुलभ और भरोसेमंद मदद पहुंचाना है।