बरेली में बनेगा 100 एकड़ का इंडस्ट्रियल हब, युवाओं को मिलेगा बड़ा रोजगार अवसर

बरेली में 100 एकड़ भूमि पर इंडस्ट्रियल हब बनाने की तैयारी शुरू। सीएम योगी के निर्देश पर सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार जोन स्थापित होगा, युवाओं को मिलेगा स्थानीय रोजगार।

बरेली में बनेगा 100 एकड़ का इंडस्ट्रियल हब, युवाओं को मिलेगा बड़ा रोजगार अवसर

बरेली शहर के युवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 100 एकड़ भूमि पर एक बड़े ‘इंडस्ट्रियल हब’ की स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए शासन ने बरेली प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और स्थानीय अधिकारी तथा संबंधित विभाग उपयुक्त जमीन तलाशने में जुट गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रस्तावित इस हब का नाम ‘सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार जोन’ रखा जाएगा। यह औद्योगिक क्षेत्र बरेली में निवेश बढ़ाने के साथ-साथ हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगा, जिससे उन्हें नौकरी की तलाश में अन्य शहरों या राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि नवाबगंज क्षेत्र में जमीन तलाशने का कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही इस परियोजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस रोजगार हब से न केवल बरेली, बल्कि आसपास के जिलों को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।