गरीब बच्‍चों को बांटे गर्म कपड़े

सर्व 360 सामाजिक दायित्‍व कार्यक्रम के तहत कोर्टयार्ड बाय मैरियट द्वारा सर्दियों के मौसम के मद्देनजर शहर की आरिफ नगर स्थित

गरीब बच्‍चों को बांटे गर्म कपड़े

भोपाल। सर्व 360 सामाजिक दायित्‍व कार्यक्रम के तहत कोर्टयार्ड बाय मैरियट द्वारा सर्दियों के मौसम के मद्देनजर शहर की आरिफ नगर स्थित झुग्‍गी बस्‍ती में गरीब बच्‍चों को गर्म एवं सामान्‍य कपडे वितरित किये गए। इस पहल में होटल के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ होटल के एसोसिएट्स भी शामिल हुए। इस अवसर पर टीम का नेतृत्‍व कर रहे होटल के एचआर प्रमुख शिवा राजे ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए हमारा प्रयास रहता है कि हम समाज में सकारात्‍मक प्रभाव डाल सकें।