मैहर स्थित शारदा शक्ति पीठ में श्रद्धालु भारी संख्या में कर रहे माता के दर्शन

प्रदेश में नवरात्र का उत्साह है, आज पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना हो रही है। इस अवसर पर देशभर के शक्तिपीठों में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है।

मैहर स्थित शारदा शक्ति पीठ में श्रद्धालु भारी संख्या में कर रहे माता के दर्शन

प्रदेश में नवरात्र का उत्साह है, आज पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना हो रही है। इस अवसर पर देशभर के शक्तिपीठों में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। मध्यप्रदेश के मैहर स्थित शारदा शक्ति पीठ में भी श्रद्धालु भारी संख्या में माता के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। तड़के चार बजे आरती के साथ मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों की लंबी कतारें लग जाती हैं।

पंचमी तिथि से माता का स्वर्ण श्रृंगार प्रारंभ होता है, जो सप्तमी, अष्टमी और नवमी तक चलता है। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा गौर और कैबिनेट मंत्री संपत्तिया उईके ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, ताकि दर्शन सुगमता से संपन्न हो सकें।