मानसून सत्र 2025: 8 नए विधेयक होंगे पेश, आयकर विधेयक पर सबसे ज्यादा फोकस
संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा, जिसमें केंद्र सरकार 8 नए विधेयक पेश करेगी। आयकर विधेयक 2025 सहित कई अहम कानूनों पर होगी चर्चा।
संसद का मानसून सत्र सोमवार 22 जुलाई से शुरू होगा और 21 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान केंद्र सरकार 8 नए विधेयक पेश करने जा रही है, जिनमें सबसे प्रमुख आयकर विधेयक 2025 है। इसके अलावा पूर्व में पेश किए गए कई लंबित विधेयकों पर भी विचार और चर्चा की जाएगी।
आयकर विधेयक 2025 पर सरकार का विशेष जोर
आयकर विधेयक 2025, जिसे बजट सत्र के दौरान 13 फरवरी को लोकसभा में रखा गया था, अब संशोधनों के साथ संसद में पारित होने की ओर बढ़ रहा है। इसे भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने स्वीकार कर लिया है। अब इसे केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति के बाद संसद में प्रस्तुत किया जाएगा।
अन्य अहम विधेयक:
-
मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025
-
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन विस्तार विधेयक – संविधान के अनुसार हर छह महीने में इसकी मंजूरी आवश्यक होती है।
-
जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक 2025 – जिसका उद्देश्य है कारोबारी सुगमता और नियमों का सरलीकरण।
पेश किए जाने वाले प्रमुख विधेयक:
-
लदान विधेयक 2024
-
समुद्री माल ढुलाई विधेयक 2024
-
तटीय नौवहन विधेयक 2024
-
गोवा विधानसभा सीटों में अनुसूचित जनजातियों का प्रतिनिधित्व विधेयक 2024
-
मर्चेंट शिपिंग विधेयक 2024
-
भारतीय बंदरगाह विधेयक 2025
-
आयकर विधेयक 2025
-
मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025
-
जन विश्वास विधेयक 2025
-
भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक 2025
-
कराधान कानून (संशोधन) विधेयक 2025
-
भू-विरासत स्थल और भू-अवशेष (संरक्षण और रखरखाव) विधेयक 2025
-
खनन और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2025
-
राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025
-
नेशनल एंटी-डोपिंग संशोधन विधेयक 2025
विपक्ष भी उठाएगा अहम मुद्दे
इस सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस की संभावना है। विपक्ष ने महंगाई, बेरोजगारी, मणिपुर की स्थिति और संवैधानिक संस्थाओं पर नियंत्रण जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग की है।