पीएम मोदी ने खेल को पहले से आगे बढ़ाया है.

जांजगीर-चाम्पा के शिवरीनारायण पहुंचे उत्तरप्रदेश के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से कहा कि उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने खेल को पहले से आगे बढ़ाया है.

पीएम मोदी ने खेल को पहले से आगे बढ़ाया है.

जांजगीर-चाम्पा के शिवरीनारायण पहुंचे उत्तरप्रदेश के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से कहा कि उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने खेल को पहले से आगे बढ़ाया है. पहले सुविधा नहीं थी. खेलो इंडिया से खिलाड़ियों को लाभ हुआ है. राज्य सरकारों को खेल से ज्यादा प्रयास की जरूरत है. जिन राज्यों ने बेहतर ध्यान दिया, आज वहां खेल और खिलाड़ी बहुत आगे हैं. उन्होंने कहा कि ओलंपिक में मेडल से खिलाड़ियों के मनोबल बढ़ा है. खिलाड़ी उत्साहित हैं. उन्होंने यह भी कहा कि खेल और खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं. खिलाड़ी को खुद भी खेल की दिशा में तपस्या करनी चाहिए.   इस दौरान शिवरीनारायण में मलखंभ का आयोजन किया गया. यहां उप्र के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह शामिल हुए. इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत, भाजपा नेता संजय अग्रवाल मौजूद थे.  इस अवसर पर मल्लखंभ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर सभी खूब तारीफ की. खिलाड़ियों ने मलखंभ के एक से बढ़कर करतब दिखाए, जिसे देखकर सभी लोगों ने दांतों तले उंगली दबा लिया. आपको बता दें, मलखंभ खिलाड़ियों को अब तक सैकड़ों पुरस्कार मिल चुका है.