प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी और उनके सिद्धांतों को आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात चिंतक और शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की मर्यादा, सम्मान और गौरव की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श और सिद्धांत आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उनके विचार आज भी राष्ट्रीय एकता और अखंडता के स्तंभ हैं।