प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मप्र दौरे पर, अशोकनगर के आनंदपुर धाम आएंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे और सुबह 11 बजे के करीब 3,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे और सुबह 11 बजे के करीब 3,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद वे मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की ईसागढ़ तहसील स्थित आनंदपुर धाम जाएंगे और शाम को वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी 11 अप्रैल को दोपहर करीब 3:15 बजे मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के ईसागढ़ पहुंचेंगे और गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। शाम 4:15 बजे वे आनंदपुर धाम में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और वहां की जनता को संबोधित करेंगे। आनंदपुर धाम एक आध्यात्मिक और सेवा केंद्र है जो 315 हेक्टेयर में फैला हुआ है। यहां 500 से अधिक गायों की आधुनिक गौशाला है और कृषि कार्य किए जाते हैं।