Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश के बैतूल में बोले पीएम मोदी, 'कांग्रेस को लगता था राम मंदिर नहीं बनेगा'

Narendra Modi Election Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के बैतूल में रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'ये वही कांग्रेस है जिसको लगता था राम मंदिर नहीं बनेगा, अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण पूरा होने की कगार पर है. हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं.' पीएम मोदी ने कहा, कल वो जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा की धरती पर जा रहे है. उन्होंने कहा, हमने अपनी सरकार के खजाने गरीबों के लिए खोल दिये. कांग्रेस का पंजा लूटना जानता है. कल आदिवासी गौरव दिवस पर बीजेपी 24 हजार करोड़ रुपये की बड़ी योजना शुरू करने जा रही है. आज हमें पूरे एमपी से रिपोर्ट मिल रही है कि कांग्रेस ने हार मान ली है. कांग्रेस ने मान ली है हारपीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में उनके सामने हार मान ली है. कांग्रेस ने मान लिया है कि मोदी की गारंटी के सामने कांग्रेस के झूठे वादे एक पल भी नहीं टिक सकते. मोदी की गारंटी का मतलब है, गारंटी पूरा होने की गारंटी. जैसे-जैसे 17 नवंबर की तारीख नजदीक आ रही है. वैसे-वैसे कांग्रेस के नेताओं के दांवों की पोल खुलती जा रही है. आज हमें पूरे MP से रिपोर्ट मिल रही है कि कांग्रेस  ने हार मानकर खुद को भाग्य भरोसे छोड़ दिया है. हमने आदिवासियों के गौरव को समझाहमारे दिल में आदिवासियों के लिए जगह है. इसलिए जब मौका आया, तो बीजेपी ने आपके गौरव को मान दिया, आपकी भावनाओं को समझा. इसलिए एक आदिवासी गांव में पैदा हुई बेटी, गरीब परिवार में पैदा हुई बेटी द्रौपदी मुर्मू जी आज देश की राष्ट्रपति हैं और देश का नेतृत्व कर रही हैं. कल पूरा देश भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएगा. कल जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासी समाज के विकास के लिए 24 हजार करोड़ रुपये की एक बहुत महत्वपूर्ण योजना भी केंद्र सरकार शुरू करने जा रही है. कांग्रेस ने दशकों तक आदिवासी समाज के वोट बटोरे. लेकिन सड़क, बिजली, पानी, अस्पताल, स्कूल जैसी सुविधाओं से आदिवासियों को कांग्रेस ने हमेशा दूर रखा. कांग्रेस जो वादा करती है, वो कभी पूरा नहीं करती. एमपी बीजेपी के घोषणापत्र का किया जिक्रप्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मध्य प्रदेश बीजेपी ने हर क्षेत्र, हर वर्ग के लिए शानदार संकल्प पत्र जारी किया है. ये संकल्प पत्र मध्य प्रदेश के लोगों का विकास पत्र है. हर आदिवासी बाहुल्य ब्लॉक में एकलव्य आवासीय विद्यालय, हर आदिवासी जिले में एक मेडिकल कॉलेज, लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता के साथ साथ पक्के आवास, किसानों के धान और गेहूं की MSP के लिए भी MP बीजेपी की गारंटी की चारो तरफ वाहवाही हो रही है. ये भी पढ़ें: Telangana Election 2023: बीआरएस के 5 सांसदों को मिला सदन की अवमानना का नोटिस, 28 तक देना होगा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला

Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश के बैतूल में बोले पीएम मोदी, 'कांग्रेस को लगता था राम मंदिर नहीं बनेगा'

Narendra Modi Election Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के बैतूल में रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'ये वही कांग्रेस है जिसको लगता था राम मंदिर नहीं बनेगा, अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण पूरा होने की कगार पर है. हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं.'

पीएम मोदी ने कहा, कल वो जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा की धरती पर जा रहे है. उन्होंने कहा, हमने अपनी सरकार के खजाने गरीबों के लिए खोल दिये. कांग्रेस का पंजा लूटना जानता है. कल आदिवासी गौरव दिवस पर बीजेपी 24 हजार करोड़ रुपये की बड़ी योजना शुरू करने जा रही है. आज हमें पूरे एमपी से रिपोर्ट मिल रही है कि कांग्रेस ने हार मान ली है.

कांग्रेस ने मान ली है हार
पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में उनके सामने हार मान ली है. कांग्रेस ने मान लिया है कि मोदी की गारंटी के सामने कांग्रेस के झूठे वादे एक पल भी नहीं टिक सकते. मोदी की गारंटी का मतलब है, गारंटी पूरा होने की गारंटी. जैसे-जैसे 17 नवंबर की तारीख नजदीक आ रही है. वैसे-वैसे कांग्रेस के नेताओं के दांवों की पोल खुलती जा रही है. आज हमें पूरे MP से रिपोर्ट मिल रही है कि कांग्रेस  ने हार मानकर खुद को भाग्य भरोसे छोड़ दिया है.

हमने आदिवासियों के गौरव को समझा
हमारे दिल में आदिवासियों के लिए जगह है. इसलिए जब मौका आया, तो बीजेपी ने आपके गौरव को मान दिया, आपकी भावनाओं को समझा. इसलिए एक आदिवासी गांव में पैदा हुई बेटी, गरीब परिवार में पैदा हुई बेटी द्रौपदी मुर्मू जी आज देश की राष्ट्रपति हैं और देश का नेतृत्व कर रही हैं. कल पूरा देश भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएगा.

कल जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासी समाज के विकास के लिए 24 हजार करोड़ रुपये की एक बहुत महत्वपूर्ण योजना भी केंद्र सरकार शुरू करने जा रही है. कांग्रेस ने दशकों तक आदिवासी समाज के वोट बटोरे. लेकिन सड़क, बिजली, पानी, अस्पताल, स्कूल जैसी सुविधाओं से आदिवासियों को कांग्रेस ने हमेशा दूर रखा. कांग्रेस जो वादा करती है, वो कभी पूरा नहीं करती.

एमपी बीजेपी के घोषणापत्र का किया जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मध्य प्रदेश बीजेपी ने हर क्षेत्र, हर वर्ग के लिए शानदार संकल्प पत्र जारी किया है. ये संकल्प पत्र मध्य प्रदेश के लोगों का विकास पत्र है. हर आदिवासी बाहुल्य ब्लॉक में एकलव्य आवासीय विद्यालय, हर आदिवासी जिले में एक मेडिकल कॉलेज, लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता के साथ साथ पक्के आवास, किसानों के धान और गेहूं की MSP के लिए भी MP बीजेपी की गारंटी की चारो तरफ वाहवाही हो रही है.

ये भी पढ़ें: Telangana Election 2023: बीआरएस के 5 सांसदों को मिला सदन की अवमानना का नोटिस, 28 तक देना होगा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला