मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से संत असंग देव जी की सौजन्य भेंट, प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त

रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में संत असंग देव जी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। दोनों के बीच आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा हुई और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद दिया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से संत असंग देव जी की सौजन्य भेंट, प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त

राजधानी रायपुर में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से परम पूज्य संत श्री असंग देव जी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री निवास में हुए इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने शॉल और श्रीफल भेंट कर संत असंग देव जी का सम्मान किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर संत श्री असंग देव जी ने मुख्यमंत्री को गौमाता की प्रतिमा भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और संत असंग देव जी के बीच आध्यात्मिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में संत असंग देव जी के अनुयायी और संतगण भी इस अवसर के साक्षी बने।