Google की बढ़ी टेंशन! ChatGPT ने पेश किया नया फीचर, अब मिलेगी रियल टाइम जानकारी
ChatGPT New Feature: OpenAI ने कुछ समय पहले ChatGPT एआई टूल को लॉन्च किया था जिससे लोगों के कई काम आसान हो गए हैं. वहीं अब कंपनी ने इसमें एक नय फीचर लॉन्च कर दिया है
ChatGPT New Feature: OpenAI ने कुछ समय पहले ChatGPT एआई टूल को लॉन्च किया था जिससे लोगों के कई काम आसान हो गए हैं. वहीं अब कंपनी ने इसमें एक नय फीचर लॉन्च कर दिया है जो गूगल को टक्कर दे सकता है. दरअसल, कंपनी ने GPT-4o में रियल टाइम सर्च वाला फीचर ऐड कर दिया है. अब गूगल (Google) की तर्ज पर ChatGPT में भी यूजर्स रियल टाइम जानकरी प्राप्त कर सकेंगे. बता दें कि फिलहाल कंपनी ने इस फीचर को पेड यूजर्स के लिए पेश किया है.
कैसे काम करेगा नया फीचर
OpenAI ने इस नए फीचर को ऐप में ही जोड़ा है. इसे अलग ने लॉन्च नहीं किया गया है. यह नया मॉडल GPT-4 का फाइंड ट्यून वर्जन होगा. इस फीचर की मदद से अब यूजर्स को स्टॉक ग्राफ जैसे जानकारियां भी प्राप्त हो जाएंगी. इतना ही नहीं अब यह रियल टाइम जानकारी भी लोगों को प्रदान करेगा जिसमें लाइव न्यूज, स्पोर्ट्स अपडेट जैसे चीजें शामिल हैं.
कंपनी के अनुसार, अब ChatGPT पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर तरीके से लोगों को सर्च की सर्विस प्रदान करेगा. साथ ही अब लोगों को ज्यादा बेहतर जानकारी इंटरनेट पर प्राप्त हो जाएंगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, माना जाता था कि ChatGPT जैसे चैटबॉट से गलत जबाब मिलने की भी संभावना रहती है जिसे AI Hallucination कहा जाता है.
ऐसा इसलिए क्योंकि चैटजीपीटी के पास इंटरनेट पर मौजूद सही और गलत हर चीज का एक्सेस होता है. लेकिन अब माना जा रहा है कि इस नए फीचर से लोगों को रियल टाइम जानकारी भी सटीक प्राप्त हो जाएंगी. अब इस नए फीचर के आने से गूगल पर खतरा मंडरा रहा है क्योंकि गूगल ही अभी तक रियल टाइम सर्च में सबसे ऊपर मौजूद है जिसे पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. लेकन अब चैटजीपीटी के इस फीचर से उम्मीद की जा रही है कि यह गूगल को टक्कर दे सकता है.