Honor के इस स्मार्टफोन को महिलाएं पर्स की तरह कर सकती हैं कैरी, चेन बदलने का भी है ऑप्शन
Honor’s V Purse: इंटरनेशनेल फनकॉस्टेलुंग (आईएफए) यूरोप का सबसे बड़ा तकनीकी शो है जहां दुनिया की बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां अपने लेटेस्ट और कॉन्सेप्ट प्रोडक्ट को लोगों के बीच रखती हैं. इस बार IFA बर्लिन, जर्मनी में 1 सितंबर से 5 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है. इस इवेंट में बीते दिन चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हॉनर ने अपना कांसेप्ट फोन लोगों के बीच रखा. Honor V Purse एक कॉन्सेप्ट है जो फैशन और टेक्नोलॉजी का मिश्रण है. इस फोन में एक आउटर डिस्प्ले मिलती है जो अलग-अलग पर्स डिजाइन को दिखाती है. स्मार्टफोन को पर्स की तरह कैरी करने के लिए चेन भी मिलती है जिसे आप बदल भी सकते हैं. फिलहाल ये एक कॉन्सेप्ट फोन है. Honor V Purse बाजर में आएगा या नहीं इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं है. Honor V Purse में डिस्प्ले को खोलने के लिए एक छोटा बटन है. अनक्लिप करने के बाद आप फोन को खोल सकते हैं. ऑनर का कहना है कि फोल्ड होने पर डिवाइस 9 मिमी से कम मोटा है. इसके अलावा कंपनी ने इवेंट में Honor Magic V2 स्मार्टफोन को भी दिखाया जो चीन में लॉन्च किया गया लेटेस्ट फोल्डेबल फोन है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अगले साल इस फोन को ग्लोबली लॉन्च कर सकती है. हॉनर के कॉन्सेप्ट फोन की तस्वीरें टिप्सटर अभिषेक यादव ने शेयर की हैं. आपकी सुविधा के लिए उन्हें हम यहां जोड़ रहे हैं. Honor V Purse concept.#Honor #HonorVPurse pic.twitter.com/QYJpb7eEuY — Abhishek Yadav (@yabhishekhd) September 1, 2023 Honor V Purse overview.#Honor #HONORIFA2023 #HonorVPurse pic.twitter.com/zrXavR8aZt — Abhishek Yadav (@yabhishekhd) September 1, 2023 4 सितंबर को लॉन्च होगा ये फोन रियल मी 4 सितंबर को भारत में एक बजट स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. फ्लिपकार्ट पर रियल मी ने Realme C51 को लिस्ट कर दिया है. स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा. फोन में 5000 एमएएच की बैटरी 33 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी. लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन पर ग्राहकों को 500 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी कंपनी देगी. कंपनी ने वादा किया है कि ये फोन महज 28 मिनट में 0 से 50% चार्ज हो जाएगा. यह भी पढें: Threads में X(ट्विटर) की तरह मिलने वाला है ये ऑप्शन, अब टॉपिक सर्च करना हो जाएगा आसान
फिलहाल ये एक कॉन्सेप्ट फोन है. Honor V Purse बाजर में आएगा या नहीं इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं है. Honor V Purse में डिस्प्ले को खोलने के लिए एक छोटा बटन है. अनक्लिप करने के बाद आप फोन को खोल सकते हैं. ऑनर का कहना है कि फोल्ड होने पर डिवाइस 9 मिमी से कम मोटा है. इसके अलावा कंपनी ने इवेंट में Honor Magic V2 स्मार्टफोन को भी दिखाया जो चीन में लॉन्च किया गया लेटेस्ट फोल्डेबल फोन है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अगले साल इस फोन को ग्लोबली लॉन्च कर सकती है.
हॉनर के कॉन्सेप्ट फोन की तस्वीरें टिप्सटर अभिषेक यादव ने शेयर की हैं. आपकी सुविधा के लिए उन्हें हम यहां जोड़ रहे हैं.
Honor V Purse concept.#Honor #HonorVPurse pic.twitter.com/QYJpb7eEuY
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) September 1, 2023
Honor V Purse overview.#Honor #HONORIFA2023 #HonorVPurse pic.twitter.com/zrXavR8aZt
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) September 1, 2023
4 सितंबर को लॉन्च होगा ये फोन
रियल मी 4 सितंबर को भारत में एक बजट स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. फ्लिपकार्ट पर रियल मी ने Realme C51 को लिस्ट कर दिया है. स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा. फोन में 5000 एमएएच की बैटरी 33 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी. लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन पर ग्राहकों को 500 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी कंपनी देगी.
कंपनी ने वादा किया है कि ये फोन महज 28 मिनट में 0 से 50% चार्ज हो जाएगा.
यह भी पढें:
Threads में X(ट्विटर) की तरह मिलने वाला है ये ऑप्शन, अब टॉपिक सर्च करना हो जाएगा आसान