Instagram Tips: बिना दोस्तों को पता लगे ऐसे देखें उनका मैसेज, नहीं आएगा Seen स्टेटस
Instagram Tips: बिना दोस्तों को पता लगे ऐसे देखें उनका मैसेज, नहीं आएगा Seen स्टेटस इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आप सभी जरूर करते होंगे. आज हम आपको ये बताएंगे कि आप कैसे सामने वाले के मेसेजस बिना उसे Seen स्टेटस दिखाए पढ़ सकते हैं. इसके 2 तरीके हम बताने वाले हैं.
Instagram Tips: बिना दोस्तों को पता लगे ऐसे देखें उनका मैसेज, नहीं आएगा Seen स्टेटस
इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आप सभी जरूर करते होंगे. आज हम आपको ये बताएंगे कि आप कैसे सामने वाले के मेसेजस बिना उसे Seen स्टेटस दिखाए पढ़ सकते हैं. इसके 2 तरीके हम बताने वाले हैं.
अक्सर इंस्टाग्राम चलाते वक्त दोस्तों के बीच ऐसी सिचुएशन जरूर आती है जब वे सामने वाले के मेसेजस बिना उसे पता लगे पढ़ना चाहते हैं. स्टोरी के साथ भी ऐसा ही कुछ होता है. स्टोरी को चोरी छिपे देखना का एक तरीका ये है कि आप इंस्टाग्राम लोड कर नेट को बंद कर दें और 10 सेकंड के बाद उस स्टोरी को देखें जिसे आप बिना सामने वाले को पता चले देखना चाहते हैं.
मेसेजस को भी अगर आप ऐसे पढ़ना चाहते हैं तो इसके लिए आप उस व्यक्ति के प्रोफाइल में जाकर प्राइवेसी एंड सेफ्टी से रीड रेसिप्टस को ऑफ कर सकते हैं. इससे सामने वाले को सीन स्टेटस की जानकारी नहीं मिलेगी और आप उनका मैसेज आसानी से पढ़ लेंगे.
दूसरा तरीका ये है कि आप अपनी प्रोफाइल में सेटिंग में जाकर मैसेज एंड स्टोरी रिप्लाई से 'शो रीड रेसिप्टस' के ऑप्शन को सभी के लिए बंद कर सकते हैं. इससे आपके फ्रेड लिस्ट में जितने भी लोग होंगे उन्हें सीन स्टेटस नहीं दिखेगा.
सेटिंग्स से ही आप अपनी ऑनलाइन एक्टिविटी भी हाइड कर सकते हैं. इससे आपको कोई भी ऑनलाइन रहने पर एक्टिव नहीं देख पाएगा. इस तरह की ट्रिक्स फ्रेंड्स जोन में काफी यूज की जाती हैं.
ऐसा करना सही है? रीड रेसिप्टस को लेकर कई लोग ये सोचते हैं कि ऐसा करना सही नहीं है. हालांकि कुछ को ये सही लगता है. रीड रेसिप्टस को इंस्टाग्राम ने यूजर्स की सुविधा के लिए दिया है, ऐसे में इसे यूज करना या न करना पूर्ण रूप से आप पर निर्भर करता है. साथ ही ये भी मायने रखता है कि सामने वाले के साथ आपका रिलेशनशिप कैसा है.