Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: बेटी आयरा की शादी में Ex वाइफ किरण राव संग 'मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया' सॉन्ग पर खूब नाचे Aamir Khan, वीडियो वायरल

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान ने बुधवार, 3 जनवरी को मुंबई के ताज लैंड्स एंड, बांद्रा में फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे संग रजिस्टर्ड मैरिज कर ली. कपल ने अपने पेरेंट्स के साथ खड़े होकर ऑफिशियल मैरिज डॉक्यूमेंट पर साइन किए. इस खास मौके पर पिता आमिर खान खुशी बिखेरते नजर आए, जबकि मां रीना मुस्कुराती रहीं और देखती रहीं. आमिर खान की बेटी की शादी चकाचौंध से दूर बेहद सिंपल और यूनिक अंदाज में हुई जो अब काफी सुर्खियों में छाई हुई है. वहीं वायरल हो रहे एक वीडियो में आमिर खान बेटी की शादी की खुशी में नाचते दिख रहे हैं. बेटी की शादी में जमकर नाचे आमिर खानवेडिंग सेलिब्रेशन के कई वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वहीं एक वीडियो में आमिर खान को अपने कई मेहमानों और एक्स वाइफ किरण राव के साथ बेटी की शादी का जश्न मनाते हुए और नाचते हुए देखा जा सकता है. ऐसा लग रहा है कि वायरल हो रही क्लिप आयरा के हल्दी फंक्शन की है. वीडियो में आमिर खान ब्लैक टी-शर्ट पहने, ताली बजाते और बॉलीवुड की क्लासिक धुन 'मेरी प्यारी बहनियां' पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं किरण राव भी बेटे आजाद के साथ डांस में शामिल होती नजर आ रही हैं. .   Aamir Khan full enjoy karte hue daughter ira Khan wedding superb moments im so happy. ????????????#AamirKhan@AKPPL_Official pic.twitter.com/Pgqg1zyqyR — Sudha Ajmera (@SudhaAjmera13) January 3, 2024 आमिर खान की बेटी आयरा की नूपुर संग शादी रही यूनिकआमिर खान की बेटी आयारा खान की शादी कईं मायनो में यूनिक रही. इसकी सबसे बड़ी वजह ये हैं कि आयरा और नूपुर ने बेहद सिंपल तरीके से शादी की है. दोनों ने कईं ट्रेडिशनल रिवाजों को ब्रेक कर नया ट्रेंड सेट किया है. आयरा के वेडिंग आउटफिट से लेकर नूपुर के वेन्यू तक शॉर्ट्स में भागते हुए पहुंचने और फिर शादी के कागजात पर शॉर्ट्स और वर्कआउट बनियान पहनकर ही साइन करने तक सब कुछ अलग हटकर अंदाज में किया गया है.             View this post on Instagram                       A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) उदयपुर में रीति-रिवाजों से शादी करेंगे आयरा-नूपुरवहीं अब आयरा और नूपुर 8 जनवरी को राजस्थान के उदयपुर में रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे. इसके बाद आमिर खान बॉलीवुड के अपने दोस्तों के लिए बेटी की रिस्पेशन पार्टी होस्त करेंगे जिसमें शाहरुख, सलमान से लेकर कईं बड़े स्टार्स के आने की उम्मीदे हैं. ये भी पढ़ें: Deepika Padukone और रणवीर सिंह के घर गूजने वाली है किलकारी!, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बोलीं- 'हम अपना परिवार शुरू...'  

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: बेटी आयरा की शादी में  Ex वाइफ किरण राव संग 'मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया' सॉन्ग पर खूब नाचे Aamir Khan, वीडियो वायरल

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान ने बुधवार, 3 जनवरी को मुंबई के ताज लैंड्स एंड, बांद्रा में फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे संग रजिस्टर्ड मैरिज कर ली. कपल ने अपने पेरेंट्स के साथ खड़े होकर ऑफिशियल मैरिज डॉक्यूमेंट पर साइन किए. इस खास मौके पर पिता आमिर खान खुशी बिखेरते नजर आए, जबकि मां रीना मुस्कुराती रहीं और देखती रहीं. आमिर खान की बेटी की शादी चकाचौंध से दूर बेहद सिंपल और यूनिक अंदाज में हुई जो अब काफी सुर्खियों में छाई हुई है. वहीं वायरल हो रहे एक वीडियो में आमिर खान बेटी की शादी की खुशी में नाचते दिख रहे हैं.

बेटी की शादी में जमकर नाचे आमिर खान
वेडिंग सेलिब्रेशन के कई वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वहीं एक वीडियो में आमिर खान को अपने कई मेहमानों और एक्स वाइफ किरण राव के साथ बेटी की शादी का जश्न मनाते हुए और नाचते हुए देखा जा सकता है. ऐसा लग रहा है कि वायरल हो रही क्लिप आयरा के हल्दी फंक्शन की है. वीडियो में आमिर खान ब्लैक टी-शर्ट पहने, ताली बजाते और बॉलीवुड की क्लासिक धुन 'मेरी प्यारी बहनियां' पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं किरण राव भी बेटे आजाद के साथ डांस में शामिल होती नजर आ रही हैं. .

 

आमिर खान की बेटी आयरा की नूपुर संग शादी रही यूनिक
आमिर खान की बेटी आयारा खान की शादी कईं मायनो में यूनिक रही. इसकी सबसे बड़ी वजह ये हैं कि आयरा और नूपुर ने बेहद सिंपल तरीके से शादी की है. दोनों ने कईं ट्रेडिशनल रिवाजों को ब्रेक कर नया ट्रेंड सेट किया है. आयरा के वेडिंग आउटफिट से लेकर नूपुर के वेन्यू तक शॉर्ट्स में भागते हुए पहुंचने और फिर शादी के कागजात पर शॉर्ट्स और वर्कआउट बनियान पहनकर ही साइन करने तक सब कुछ अलग हटकर अंदाज में किया गया है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

उदयपुर में रीति-रिवाजों से शादी करेंगे आयरा-नूपुर
वहीं अब आयरा और नूपुर 8 जनवरी को राजस्थान के उदयपुर में रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे. इसके बाद आमिर खान बॉलीवुड के अपने दोस्तों के लिए बेटी की रिस्पेशन पार्टी होस्त करेंगे जिसमें शाहरुख, सलमान से लेकर कईं बड़े स्टार्स के आने की उम्मीदे हैं.