Kurukshetra: गणपति बप्पा को विदाई दे भावुक हुए श्रद्धालु, अगले साल जल्द आने के लिए की प्रार्थना

कुरुक्षेत्र में मंगलवार को गणेश चतुर्थी की धूम रही। गणपति महोत्सव में 10 दिनों तक गणपति बप्पा की आराधना की गई और मंगलवार सुबह से ही विदाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।

Kurukshetra: गणपति बप्पा को विदाई दे भावुक हुए श्रद्धालु, अगले साल जल्द आने के लिए की प्रार्थना

कुरुक्षेत्र में मंगलवार को गणेश चतुर्थी की धूम रही। गणपति महोत्सव में 10 दिनों तक गणपति बप्पा की आराधना की गई और मंगलवार सुबह से ही विदाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के ज्योतिसर स्थित भाखड़ा नहर के तट पर गणपति विसर्जन के लिए श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए। किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए भाखड़ा नहर के तट पर गोताखोर प्रगट सिंह की ओर से 10 तैराक युवाओं की टीम भी तैनात की गई थी। साथ ही पुलिस प्रशासन के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

गणपति बप्पा को विदाई देने से पहले शहर में शोभा यात्रा निकाली गई और गणपति बप्पा को लड्डूओं का भोग भी लगाया गया। इसके पश्चात ढोल नगांड़ों के साथ विसर्जन के लिए ज्योतिसर स्थित भाखड़ा नहर के तट पर ले जाया गया। गणपति बप्पा की विदाई के समय श्रद्धालुओं का मन भावुक हो गया और गणपति बप्पा को विसर्जित कर अगले साल फिर आने की प्रार्थना करते नजर आए।