प्रधानमंत्री श्री मोदी का आगमन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितम्बर इंदौर व धार प्रवास के दौरान राज्य सरकार ने मंत्रीगण को ‘मिनिस्टर इन वेटिंग’ नामांकित किया।
मिनिस्टर इन वेटिंग नामांकित किये गये
राज्य शासन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितम्बर, 2025 के इंदौर एवं धार प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी की अगवानी, विदाई एवं सत्कार के लिए मंत्रीगण को ''मिनिस्टर इन वेटिंग'' नामांकित किया हैं।
जिला इन्दौर में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, बदनावर जिला धार में नगरीय विकास एवं आवास एवं ससंदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय को मिनिस्टर इन वेटिंग नामांकित किया गया है।