मध्यप्रदेश की दो योजनाओं को असम में लागू किया :- श्री हिमंता बिस्वा सरमा

कमनलाथ जी अपने आपको हनुमान जी का भक्त बताते हैं। अगर कमलनाथ जी हनुमान जी के भक्त है तो उन्होंने और कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में रोड़े क्यों अटकाए।

मध्यप्रदेश की दो योजनाओं को असम में लागू किया :- श्री हिमंता बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पंधाना और खंडवा में जनसभा को किया संबोधित

कांग्रेस का हिंदुत्व हमको ठुकराना होगा

कांग्रेस को वोट देना मतलब बाबर और औरंगजेब जैसे लोगों को समर्थन देना

कमलनाथ ने प्रदेश को सुशासन से कुशासन का बना दिया था

कमलनाथ हनुमान भक्त तो राम मंदिर निर्माण का समर्थन क्यों नहीं किया

मध्यप्रदेश की दो योजनाओं को असम में लागू किया

- श्री हिमंता बिस्वा सरमा

खंडवा दिनांक, 8/11/2023 । कमनलाथ जी अपने आपको हनुमान जी का भक्त बताते हैं। अगर कमलनाथ जी हनुमान जी के भक्त है तो उन्होंने और कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में रोड़े क्यों अटकाए। कमनलाथ जी के पास तो खुद का हेलीकॉप्टर है राम भगवान के दर्शन करने क्यों नहीं गए। जन्मदिन पर मंदिर के आकार के आकार का केक काटा गया। कमलानथ जी और कांग्रेस पार्टी चुनावी हिंदू है। कांग्रेस का यह हिंदुत्व हमें ठुकराना होगा। यह बात असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंता बिस्वा सरमा ने खंडवा जिले के पंधाना में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती छाया मोरे के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री सरमा ने कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब अब बाबर और औरंगजेब जैसे लोगों को देश में समर्थन देना है। कांग्रेस और राहुल गांधी हमास के आतंकियों का समर्थन कर रहे हैं। हमास के खिलाफ इसलिए नहीं बोल रहे क्योंकि भारत में जो हमास जैसे लोग है वो कांग्रेस के खिलाफ हो जाएंगे। कांग्रेस हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करती आई है। श्री सरमा ने खंडवा में भी जनसभा को संबोधित किया।

राम मंदिर कांग्रेस का कभी नहीं हो सकता

श्री सरमा ने कहा कि कांग्रेस कहती है राम मंदिर बीजेपी का नहीं है। हम कहते हैं हिंदुओं की आस्थाओं का है लेकिन राम मंदिर कभी कांग्रेस का नहीं हो सकता क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा मंदिर निर्माण में रोड़ा अटकाया। राम मंदिर को प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी और मनमोहन सिंह तक बनवा सकते थे, लेकिन नहीं बनवाया। यह काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को आकर करना पड़ा।

मध्यप्रदेश की दो योजनाओं को असम में लागू किया

श्री सरमा ने कहा कि मैं पहले कांग्रेस में था और मध्यप्रदेश आना-जाना लगा रहता था। तब यहां बिजली पानी और सड़कों की समस्या साफ नजर आती थी,लेकिन अब मध्यप्रदेश विकसित राज्य बन गया है। कुछ साल पहले मेरा यहां आना हुआ था। मेरी मुलाकात दिग्वजिय सिंह से हुई तो मैंने कहा प्रदेश बदल गया है लेकिन उनकी चुप्पी से मैं समझ गया कि यहां विकास हर क्षेत्र में हो रहा है। श्री सरमा ने कहा कि मैंने असम में मध्यप्रदेश से प्रभावित होकर लाडली बहना योजना और मेडिकल कॉलेज में सरकारी स्कूलों के छात्रों को 5 प्रतिशत का आरक्षण देने की योजना को लागू किया है। आने वाले समय में लाडली लक्ष्मी योजना को भी शुरू करने पर मंथन जारी है। 

कांग्रेस नेता एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे

श्री सरमा ने कहा कि कांग्रेस के नेता यहां एक दसूरे के कपड़े फड़वाने में लगे हैं। अगर गलती से भी इनकी सरकार आ गई तो कैबिनेट बैठक में एक दूसरे के रोज कपड़े फटेंगे। कमलनाथ ने 15 महीने की सरकार में प्रदेश को सुशासन से कुशासन में बदल दिया था। हर चीज में घोटाला किया गया।

80 करोड़ लोगों को मुप्त मिल रहा राशन

मुख्यमंत्री श्री सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में देश का मान सम्मान विदेशों में बढ़ रहा है। कोरना काल के संकट में श्री मोदी जी ने दूसरे देशों तक भी कोरोना वैक्सीन और दवाईयां पहुंचाकर लोगों की मदद की। देश में एक भी कोरोना के इंजेक्शन का रुपया लोगों से नहीं लिया गया। देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा और आने वाले 5 सालों तक यह व्यवस्था जारी रखने का ऐलान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।