छतरपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के पूर्व कार्यक्रम की तैयारियों की सांसद वीडी शर्मा ने की समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के पूर्व कार्यक्रम की तैयारियों की सांसद वीडी शर्मा ने रविवार को खजुराहो में की समीक्षा बेठक, राजनगर कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के पूर्व कार्यक्रम की तैयारियों की सांसद वीडी शर्मा ने रविवार को खजुराहो में की समीक्षा बेठक, राजनगर कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण। 25 दिसंबर को छतरपुर सहित पूरे मध्यप्रदेश के 10 जिले और उत्तर प्रदेश के 4 जिले के सूखाग्रस्त बुन्देलखण्ड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय केन बेतवा लिंक परियोजना की सौगात मिलने जा रही है। जिसका अधिक फायदा बुंदेलखंड क्षेत्र को होगा। जिसका भूमि पूजन कार्यक्रम खजुराहो-राजनगर में होना प्रस्तावित है। सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि लोगों को कनेक्ट करने के लिए एक-एक दिन एक-एक गांव में पहुंचे जिससे माहौल बने। केन बेतवा का परिदृश्य कैसे बदलेगा सभी जनप्रतिनिधि एक-एक दिन स्थानों पर जाएं। पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी जिले के प्रशासन के साथ पहुंच नीचे गांव तक हो।जल कलश यात्राएं हो जो लोगों को कनेक्ट करें।
उन्होंने कहा कार्यक्रम में लोगो के आने की समुचित व्यवस्था रहे और हर गांव से लोग पहुंच सके। उन्होंने पर्यटन विभाग से भी केन बेतवा परियोजना के बारे में लोगों को जोड़ने के लिए कहा। बैठक के उपरान्त क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागीय अधिकारीगण के साथ कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र के आगमन को लेकर, कार्यक्रम स्थल की तैयारियों के बारे में संपूर्ण जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई। जिसमें केन बेतवा परियोजना की जानकारी में ढोड़न बांध की निर्माण लागत, सिंचाई क्षेत्र से लाभ, लाखों लोगों को पेयजल लाभ, कार्यक्रम स्थल का लेआउट, कार्यक्रम में बैठक व्यवस्था, हितग्राहियों को लाने का बस रूट प्लान, पार्किंग व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्सन प्लान, परियोजना के प्रचार प्रसार के लिए जल उत्सव के आयोजन एवं जागरूकता गतिविधियों के बारे में बताया गया। कलेक्टर श्री जैसवाल ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर खजुराहो सांसद बीडी शर्मा के अध्यक्षता में खजुराहो में बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे बैठक उपरांत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम की गरिमामय और सुगमता से संपन्न करने के लिए व्यवस्थाओं को लेकर स्थान चिन्हित किए गए एवं आवश्यक तैयारी के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।