मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध वैज्ञानिक पद्मश्री रोहिणी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा पद्मश्री से सम्मानित रोहिणी गोडबोले के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा पद्मश्री से सम्मानित रोहिणी गोडबोले के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वैज्ञानिक रोहिणी गोडबोले विज्ञान जगत की एक अनमोल रत्न थीं। वे विज्ञान के माध्यम से मानवता की सेवा के लिए समर्पित रही। प्रसिद्ध वैज्ञानिक रोहिणी गोडबोले का आज पुणे में निधन हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।