मुख्यमंत्री डॉ यादव ने वयोवृद्ध सजग मतदाता श्रीमती चंद्रा देवी के निधन पर किया शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर निवासी वयोवृद्ध सजग मतदाता श्रीमती चंद्रा देवी बुधवानी (उम्र 104 वर्ष ) के निधन पर शोक व्यक्त किया है

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने वयोवृद्ध सजग मतदाता श्रीमती चंद्रा देवी के निधन पर किया शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर निवासी वयोवृद्ध सजग मतदाता श्रीमती चंद्रा देवी बुधवानी (उम्र 104 वर्ष ) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से स्व. चंद्रा देवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि श्रीमती चंद्रा देवी ने हाल ही में लोकसभा निर्वाचन और उसके पूर्व विधानसभा निर्वाचन के लिए भी स्वयं मतदान केंद्र जाकर मतदान किया था। निर्वाचन आयोग द्वारा श्रीमती चंद्रा देवी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया था।