प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिवस पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, 3000 करोड़ वृक्षारोपण का संकल्प

वाराणसी से "प्राइड ऑफ भारत अवार्ड 2025" समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिवस पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में 3000 करोड़ वृक्षारोपण का संकल्प लिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिवस पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, 3000 करोड़ वृक्षारोपण का संकल्प

वाराणसी से विश्व को एक सशक्त संदेश देते हुए प्राइड ऑफ भारत अवार्ड 2025 समारोह का आयोजन किया गया, जहां से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान की शुरुआत हुई। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस को पर्यावरण संरक्षण को समर्पित करते हुए 3000 करोड़ वृक्षारोपण का संकल्प लिया गया। यह अभियान केवल भारत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि 75 देशों तक फैलेगा, जिससे वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचेगा।

समारोह में उन लोगों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ने कहा कि यह वाराणसी का सौभाग्य है कि यहां के लोग देश के प्रधानमंत्री का चयन करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "विकास पुरुष" की संज्ञा देते हुए कहा कि जिस प्रकार भगवान विश्वकर्मा ने सृजन किया, उसी प्रकार प्रधानमंत्री मोदी ने काशी और पूरे देश का सर्वांगीण विकास कर नए भारत की नींव रखी है।

यह कार्यक्रम केवल सम्मान का प्रतीक नहीं रहा, बल्कि एक प्रेरणा का स्रोत भी बना, जिसने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिवस सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि पर्यावरण और विकास के लिए जनआंदोलन का अवसर है।