प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या के बीच शिक्षा, नवाचार और मत्स्यजीवियों के कल्याण पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात कर शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, नवाचार, विकास सहयोग और मत्स्यजीवियों के कल्याण जैसे विषयों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात की और भारत-श्रीलंका संबंधों को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान दोनों नेताओं ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, नवाचार और विकास सहयोग जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में मत्स्यजीवियों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच गहरे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध हैं। दोनों देशों के नागरिक समान परंपराओं, मूल्यों और जीवनशैली को साझा करते हैं, जो इस रिश्ते की मजबूती की नींव है।
दोनों प्रधानमंत्रियों ने इस बात पर सहमति जताई कि शिक्षा, प्रौद्योगिकी, आर्थिक सहयोग और सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने से दोनों देशों के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत और श्रीलंका का सहयोग क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत-श्रीलंका की यह मित्रता और भी प्रगाढ़ होगी तथा दोनों देश मिलकर दक्षिण एशिया को विकास के नए युग की ओर ले जाएंगे।