राज्यपाल श्री पटेल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को किया सम्मानित
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को अस्पताल पहुँचाने वाले हिमांशु साहू और गगन सनोडिया को प्रशस्ति पत्र व 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया।
राहवीर योजना में 25 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने गुरुवार को सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले श्री हिमांशु साहू और श्री गगन सनोडिया को राहवीर योजनान्तर्गत सर्किट हाउस सिवनी में सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। राज्यपाल श्री पटेल ने यातायात प्रबंधन में सराहनीय कार्य के लिए ट्रॉफिक वॉर्डन दल प्रभारी श्री विजय नायक एवं शिवांशु नाग परिहार को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।